{"_id":"62b21da9588a6374b01c4268","slug":"mp-menka-gandhi-distributes-tri-cycle-to-divyang-sultanpur-news-lko6362351115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने 100 दिव्यांगों को बांटी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने 100 दिव्यांगों को बांटी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को शहर की अफीम कोठी के पास आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। कहा कि शरीर से अक्षम लोगों को ट्राई साइकिल चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आगे 100 और दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलवाने का वादा किया है।
इसके बाद सांसद ने बल्दीराय के बरसावां व नंदौली में जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पहले सांसद ने पर्यावरण पार्क में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद योग कार्यक्रम को सराहा। सांसद ने आवास पर लोगों की सुनवाई करते हुए पुलिस व राजस्व से जुड़ी अधिक शिकायतें आने पर नाराजगी जताई।
कहा कि पुलिस व प्रशासन को राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण पर ध्यान देना चाहिए। इस पर अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोपहर को सांसद एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रमों में विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण
प्रदेश की ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को दूबेपुर विकास खंड कार्यालय प्रगति प्रेरणा महिला लघु उद्योग प्लांट व अमृत सरोवर का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रगति प्रेरण महिला लघु उद्योग की ओर से स्थापित पुष्टाहार बनाने के प्लांट का जायजा लेते हुए राज्यमंत्री ने पुष्टाहार को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। धर्मदासपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का जायजा लेने पहुंची मंत्री ने बीडीओ को 15 अगस्त तक कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।