{"_id":"5ebc095a8ebc3e90343d62f7","slug":"move-mobile-to-the-evaluation-room-prohibited-sultanpur-news-lko5214245166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मूल्यांकन केंद्रों पर कक्षों में परीक्षक मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षकों को मोबाइल मूल्यांकन केंद्र के कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के चार इंटर कॉलेजों में कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर का निरीक्षण किया।
सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शासन के निर्देश के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से होता हुआ मिला। मूल्यांकन कक्षों में उप प्रधान परीक्षकों के पास परीक्षकों के मोबाइल जमा हुए दिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को निर्देश दिया है कि परीक्षकों के मोबाइल कार्यालय में जमा कराएं।
विज्ञापन
साथ ही शोसल डिस्टेंसिंग रखते हुए मास्क लगा कर मूल्यांकन कार्य करें। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग प्रतिदिन कराई जा रही है। साथ ही थोड़े-थोड़े अंतराल पर हैंड सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। सभी मूल्यांकन केंद्र के कक्ष नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन सैनिटाइज किए जा रहे हैं। प्रसाधन कक्षों में साबुन, हैंडवॉश भी रखे गए हैं।