{"_id":"1864da59f08a06c566667914e9b40f7a","slug":"modern-forming-information-given-to-formers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोष्ठी में किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी आरके शुक्ल ने किसानों को धान की नर्सरी में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि किसान धान की नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में नमी बनाए रखें। खेत में जलभराव नहीं होना चाहिए। विषय वस्तु विशेषज्ञ एसपी मिश्र, आरआर सिंह, अरुणबाला शर्मा, राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह ने किसानों को राज्य पोषण मिशन एवं महिलाओं के संचालित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने किसानों को ज्वार, बाजरा, मक्का, उर्द, तिल की खेती करने का सुझाव दिया। कम वर्षा की स्थिति में उर्वरक प्रबंधन करने और सूखारोधी धान की दो प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। अपनी मिट्टी पहचानों कार्यक्रम के तहत 36 किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता राजाराम वर्मा ने की।
विज्ञापन