{"_id":"6a5d1a2d8629a274dd097974","slug":"model-canteens-will-be-set-up-at-three-itis-all-five-tehsils-and-the-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160862-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन आईटीआई, पांचों तहसील और मेडिकल कॉलेज में बनेगी मॉडल कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन आईटीआई, पांचों तहसील और मेडिकल कॉलेज में बनेगी मॉडल कैंटीन
Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की पांचों तहसील, तीन आईटीआई और मेडिकल कॉलेज में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन का संचालन करेंगी। इसके लिए ट्राॅमा सेंटर व पयागीपुर के राजकीय आईटीआई में स्थल खोजा जा रहा है, जबकि मेडिकल कॉलेज सहित पांचों तहसीलों में स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के शासन ने अधिक भीड़ वाले स्थलों पर मॉडल कैंटीन संचालन के निर्देश दिए हैं। राज्य मिशन निदेशालय के निर्देश पर एनआरएलएम ने मेडिकल कॉलेज, ट्राॅमा सेंटर, पांचों तहसीलों, राजकीय आईटीआई पयागीपुर, लंभुआ व कादीपुर का चयन किया है। इन विभागों के अधिकारियों से संपर्क करके एनआरएलएम ने परिसर में ही मॉडल कैंटीन संचालन के लिए स्थल चिह्नित कर लिया है। अभी सीएमओ कार्यालय के पास स्थित ट्राॅमा सेंटर व पयागीपुर के राजकीय आईटीआई में स्थल चयन नहीं हो सका है।
जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इन दोनों जगहों पर स्थल चयनित कर लिया जाएगा। मॉडल कैंटीन के संचालन के लिए व्यवस्था शुरू होगी। कई महिलाएं मिलकर संचालित करेंगी। एनआरएलएम के जिला उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि मॉडल कैंटीन बनाने के लिए विभाग की ओर से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। शेष लागत का वहन संबंधित संकुल संगठनों की ओर से किया जाएगा।