फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mock Drill: Hello... villagers are trapped in the flood... send help quickly

मॉकड्रिल : हेलो...बाढ़ में ग्रामीण फंस गए हैं... जल्दी मदद भेजिए

Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mock Drill: Hello... villagers are trapped in the flood... send help quickly
- मॉक ड्रिल में नाव से बचाव करने जाते बचावकर्मी - स्त्रोत: जिला प्रशासन
रामपुर मथुरा। सरयू नदी में उफान से बेकाबू लहरों ने अखरी गांव को चपेट में ले लिया। सुंदर, जगतराम, वीरेंद्र, पार्वती, चांदनी, संगीता, सौरभ, शोभित व सूरज समेत कई लोग बाढ़ में फंस गए। खबर मिलते ही राहत व बचाव दल सक्रिय हो गया। सायरन बजाते वाहनों का काफिला कुछ देर में अखरी जा पहुंचा। राहत व बचाव दल ने बाढ़ में फंसे लोगों को नावों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

यह नजारा बृहस्पतिवार को संभावित बाढ़ व प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अखरी व फतेपुरवा में मॉकड्रिल के दौरान देखने को मिला। जिसमें बाढ़ के पानी में फंसे लोगों के बचाव, राहत एवं उपचार की पूरी प्रक्रिया का सम्यक प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल में बाढ़ आने पर डूबकर बेहोश होने के दौरान पीड़ितों की मदद का अभ्यास टीम ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पार्वती, वीरेंद्र व सूरज के डूबकर बेहोश होने का प्रदर्शन किया गया। बचाव दल ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक विद्यालय अखरी में स्थापित फील्ड हॉस्पिटल रेस्क्यू मेडिकल यूनिट पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. शिवाकांत पटेल ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। करीब एक बजे फतेपुरवा में बाढ़ के पानी से मार्ग कटने की स्थिति में राहत एवं बचाव दल ने वैकल्पिक मार्ग से बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को बाढ़ आने पर अपनाई जाने वाली सावधानियों, डूबते व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के तरीके आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महमूदाबाद तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुशील कुमार वर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, कानूनगो वीरेंद्र सिंह, प्रधान जनमेजय सिंह व विनोद कुमार आदि रहे।


ग्रामीणों को प्रदान की गई महत्वपूर्ण जानकारी
महमूदाबाद एसडीएम डॉ. अंजली सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति में त्वरित व समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार करना है। बताया कि संभावित बाढ़ व कटान पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नाव पलटने से डूब रहे लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला

रेउसा के चहलारी घाट पर सरयू नदी की तलहटी में बृहस्पतिवार को बाढ़ आपदा के मद्देनजर मॉकड्रिल आयोजित की गई। बिसवां एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि तटीय क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। बाढ़ आपदा से कैसे बचाव करना चाहिए व कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए इसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया। खेत जा रहे नगीनापुरवा के लोगों की अचानक नदी में नाव पलटने से उन्हें डुबने से राहत व बचाव दल के सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बिसवां के तहसीलदार अनिल कुमार राम, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव, कमांडर देवेंद्र नारायण व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed