फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mobiles will be banned in the examination center

परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे मोबाइल

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mobiles will be banned in the examination center
सुल्तानपुर। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से जिले के 124 केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कक्ष निरीक्षक व परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी परीक्षा के दौरान इसका प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार से जिले के 124 केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में डेस्क-स्लिप चिपकाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने व प्रसाधन को साफ रखने का काम बुधवार को जोरों पर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी पिछले तीन दिनों से देर रात तक काम चलता रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए 31 अति संवेदनशील केंद्र व 70 संवेदनशील केंद्रों पर अधिकारियों व सचल दस्ते की निगाह रहेगी। इन केंद्रों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सह केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इनकी निगरानी में ही प्रश्नपत्रों के बंडल का सील खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। परीक्षा के सघन निरीक्षण के लिए आठ सचल दल बनाए गए हैं जो केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में 74,858 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि हाईस्कूल के 39,982 और इंटरमीडिएट के 34,876 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 20,913 बालक और 19,069 बालिकाएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 17,116 बालक व 17,760 बालिकाएं हैं। हाईस्कूल में 39,802 संस्थागत व 180 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया है। इंटरमीडिएट में 32,546 संस्थागत व 2330 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अयोध्या मंडल अरविंद पांडेय ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा कक्षों व डबल लॉक अलमारी की स्थिति देखी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला स्तरीय अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी पांचों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है। साथ ही 26 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। 124 अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकारी परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने का काम करेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे शिक्षकों को परिचय पत्र जारी किया गया है। बिना परिचय पत्र के कोई भी शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं कर सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने निर्देश जारी कर कहा है कि जिन बेसिक शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया है, वे अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड परीक्षा केंद्र पर जमा करेंगे।
उसी परीक्षा केंद्र से उनका परिचय पत्र निर्गत किया जाएगा। सह केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के परिचय पत्रों पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य हस्ताक्षर कर रहे हैं। वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के परिचय पत्र पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की ओर से हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनाया गया है। यहीं से सभी 124 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी जिला बचत अधिकारी संतोष कुमार सिंह को बनाया गया है। साथ ही जीआईसी के प्रवक्ता गायत्री प्रसाद तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।
कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। किसी भी कक्ष में परीक्षार्थियों की ओर से शुचिता भंग करने की कोशिश की जाएगी तो कंट्रोल रूम से तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में तीसरी बार प्रश्नपत्रों की खेप पहुंची। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में नामित अधिकारियों व सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य की उपस्थिति में प्रश्नपत्रों के पैकेट का मिलान करते हुए रखवाया गया।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अनिवार्य विषय की परीक्षाएं होंगी। पहली पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। साथ ही इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। पहले दिन दोनों पालियों में अनिवार्य विषय की परीक्षाएं होने की वजह से केंद्रों पर भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed