फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mla work slp

Sultanpur News: विधायक निधि से कराए जाएंगे 15 करोड़ के कार्य

Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
mla work slp
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने विधायक निधि की दूसरी किस्त आवंटित की है। पांच विधानसभा क्षेत्रों और एक विधान परिषद क्षेत्र के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें प्रत्येक विधायक को ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

निधि मिलने के बाद विकास विभाग की सूचना पर विधायकों ने विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव देने शुरू कर दिए हैं। इस निधि से इंटरलॉकिंग, शिक्षण कक्ष, सोलर लाइट, गेट और शेड जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए भी विधायकों के पत्र पर धनराशि दी जा सकेगी। दूसरी किस्त आवंटित होने से गांवों में विकास कार्य आगे बढ़ेंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। प्रभारी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्ताव आ रहे हैं। सत्यापन के बाद कार्यों को स्वीकृति मिलेगी, फिर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली किस्त के कार्य जारी
विधायक निधि की पहली किस्त में आवंटित 15 करोड़ रुपये के कार्य पहले से ही चल रहे हैं। प्रभारी परियोजना निदेशक ने बताया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इनमें सोलर लाइट, शिक्षण कक्ष, सड़क और बिजली से जुड़े कार्य शामिल हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था की सत्यापन रिपोर्ट के बाद धनराशि जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed