फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mission shakti

पुलिस ने शुरू किया मिशन शक्ति अभियान

Mon, 04 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
mission shakti
सुल्तानपुर। नवरात्र पर पुलिस ने मिशन शक्ति शुरूकिया है। सोमवार को जिले के कई स्थानों पर महिला और पुरुष कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर स्कूल से लेकर कॉलेजों तक जांच की। जांच के दौरान महिला आरक्षियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए किसी से भी नहीं डरने की अपील की। पुलिस कर्मियों की सक्रियता देखकर कॉलेजों के पास मंडराने वाले शोहदे फरार हो गए।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। जिले में सभी थाना क्षेत्र और पुलिस चौकी के महिला और पुरुष कर्मियों को स्कूल और कॉलेजों के पास जांच का आदेश दिया गया है। स्कूल जाने वाली छात्राओं को पुलिस कर्मियों ने रोक कर 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया। जिले में तैनात एंटी रोमियो टीम ने कई कॉलेजों के पास चेकिंग की। इस दौरान कॉलेजों के पास मंडराने वाले शोहदे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed