{"_id":"573c9e874f1c1bb11fac7130","slug":"mission-gauriya-creating-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के घोसले में ठिकाना बना रही गौरैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के घोसले में ठिकाना बना रही गौरैया
Amarujala Bureau
Updated Wed, 18 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
गौरैया संरक्षण की पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन गौरैया की ओर से वितरित किए गए लकड़ी के घोसले में गौरैया अपना ठिकाना बनाने लगी हैं। जीव संरक्षक प्रकाश विजय की चलाई गई मुहिम रंग लाने लगी है। शहर के कई मोहल्लों में लगाए गए घोसले में गौरैया ने अपना आशियाना बना लिया है।
विज्ञापन
शहर से सटे अमहट इलाके में स्थित गोराबारिक मोहल्ले में गंगाराम मौर्य के मकान में लगाए गए लकड़ी के घोसले में गौरैया ने अपना ठिकाना बना लिया है। मिशन गौरैया के संस्थापक व जीव संरक्षक प्रकाश विजय ने बताया कि सिविल लाइन, केएनआईटी, करौंदिया, विवेकनगर, खैराबाद, विनोबापुरी, लक्ष्मणपुर, राहुल चौराहा, सिरवारा रोड, मंडी परिषद समेत कई स्थानों पर लोगों को घोसला वितरित किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी स्थानों पर लगवाए गए लकड़ी के घोसले में गौरैया ने अपना आशियाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि परिणाम अच्छा रहा तो गौरैया आवास के लिए और भी घोसला वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन