{"_id":"624dd6937a7c23256a35b878","slug":"missing-woman-s-body-found-in-well-sultanpur-news-lko624915523","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला लापता महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। घर से लापता महिला का शव बुधवार की सुबह कुएं में पाया गया। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, लखनऊ से इलाज चल रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां गांव निवासी राम दयाल मौर्य की पुत्री मीना मौर्य (25) की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के मुरैना तिवारीपुर गांव निवासी हरिकेश मौर्य के साथ हुई थी। मीना कुछ दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। परिवारीजनों के अनुसार वह मंगलवार की रात अचानक लापता हो गई। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित कुएं में ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मीना के रूप में की। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मीना मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था।