{"_id":"5fde25858ebc3e3b9b101021","slug":"mercury-at-4-0-degrees-icy-wind-hurts-sultanpur-news-lko555699322","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, ठंड से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दो दिनों से हो रही भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। पछुआ हवा चलने से बढ़ी गलन कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट आने से लोग ठंड से कांप उठे।
शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंड रात रही। शनिवार को दिन में धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। शाम ढलते ही फिर कड़ाके की ठंड होने लगी।
शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी गलन भरी ठंड का कहर जारी रहा। पछुआ हवाओं के सितम ने ठंड में और इजाफा कर दिया। रात में पाला पड़ने से लोग ठंड से कांप उठे। रात और सुबह शाम हो रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। ठंड से निजात पाने के लिए लोग हीटर व ब्लोअर का भी सहारा लेते रहे। लगातार तीसरे दिन भी गलन भरी ठंड से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला जारी रहा। कड़ाके की ठंड होने से पारा लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
गलन भरी ठंड के कारण शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब सात बजे कोहरा साफ हो जाने से धूप निकल आई।
धूप निकल आ जाने से लोगों को ठंड से मामूली राहत मिल गई। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हवा सामान्य गति से पछुआ चलने के साथ ही अभी ठंड से राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।