फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mentally retarted man attacked on ambulance driver

एंबुलेंस चालक पर विक्षिप्त युवक ने किया हमला

Thu, 12 Aug 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mentally retarted man attacked on ambulance driver
भदैंया (सुल्तानपुर)। एंबुलेंस से जच्चा व बच्चा को घर पहुंचाकर लौट रहे एंबुलेंस चालक पर एक विक्षिप्त युवक ने डंडे से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवक को डांटकर भगाते हुए चालक को बचाया। पिटाई से घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी भदैंया में 102 एंबुलेंस से बुधवार को प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को लेकर चालक व ईएमटी उसके घर शंभूगंज क्षेत्र में पहुंचाकर लौट रहे थे। रास्ते में शंभूगंज शिवगढ़ मार्ग पर हड़हा के पास एक विक्षिप्त युवक सड़क पर लेटा था।
विज्ञापन

युवक को सड़क पर लेटा हुआ देखकर चालक ने एंबुलेंस को रोक दिया। हॉर्न बजाने पर सड़क पर लेटा युवक उठा और डंडा लेकर एंबुलेंस के गेट को खोलकर चालक को पीटने लगा। हमले में एंबुलेंस चालक अर्जुन कुमार को हाथ व शरीर में गंभीर चोंटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को डांटकर भगाया और अर्जुन को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक विक्षिप्त है और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed