{"_id":"5fc91ae68ebc3e9b804f3dcc","slug":"menka-gandhi-visit-sultanpur-news-lko553041221","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे हिंदुस्तान में रिश्वत लेने की चलन आज भी कायम: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे हिंदुस्तान में रिश्वत लेने की चलन आज भी कायम: मेनका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन भी भ्रष्टाचार को लेकर तल्ख रहीं। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार आज भी कायम है। भ्रष्टाचार रोकना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। वे इसीलिए हस्तक्षेप कर रही हैं। दूबेपुर विकासखंड के उघड़पुर में बृहस्पतिवार को जनसमस्याएं सुनते हुए सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए लोग घूस न दें।
बुधवार को रिश्वतखोरी के मामले में एक पीड़ित का पैसा लौटाने व दूसरे में कार्य कराने का निर्देश देने के बाद बृहस्पतिवार को भी सांसद घूसखोरी लेकर तल्ख रहीं। धरमैतेपुर, उघड़पुर, लौहर पश्चिम के जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए सांसद ने उसका निस्तारण करवाया। धम्मौर व गोशाईगंज पुलिस में रिश्वतखोरी की शिकायत पर उन्होंने फोन करके पीड़ित का पैसा वापस कराया।
साथ ही एक पशु क्रूरता के मामले में गोसाईगंज पुलिस की ओर से पैसा लिए जाने के मामले में एसपी से वार्ता करके कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में कार्य कराने के लिए कोई रिश्वत नहीं देगा। तहसीलदार, पुलिस, सेक्रेटरी, कानूनगो व लेखपाल से काम नहीं होता तो लोग मेरे पास आएं। मैं लोगों का कार्य करवाऊंगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि आकाशवाणी का एफएम सेंटर बनकर तैयार है। जनवरी में इसका शुभारंभ किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 25 लाख का बजट मिला है। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। निर्माण में करीब तीन सौ करोड़ लगेंगे। दो वर्ष में पूरा होने की संभावना है। इसके पहले उन्होंने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उसका निस्तारण करवाया। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे शाम को दिल्ली वापस हो गईं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, श्याम बहादुर पांडेय, शशीकांत पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, अरुण द्विवेदी, संदीप सिंह मौजूद रहे।