फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MDM to be resumed in 25 schools

26 विद्यालयों में एमडीएम का होगा संचालन

Wed, 09 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के 26 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानों के असहयोग व अन्य कारणों से मध्याह्न भोजन योजना का सुचारू संचालन नहीं हो रहा था। जिस पर बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के एमडीएम खाते के संचालन के लिए प्रबंध समिति एवं प्रधानाध्यापक को अधिकृत किया है।

विज्ञापन


 मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि कूरेभार के ग्राम पंचायत भटवारा में स्थित प्राथमिक विद्यालयों भटवारा, तिवारीपुर, बभनगवां एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवारा में ग्राम प्रधान के निधन के कारण तथा भरथीपुर प्रथम, द्वितीय, गरियावां एवं उप्रावि भरथीपुर में ग्राम प्रधान की हत्या होने के कारण एमडीएम का संचालन बाधित था। इसी विकासखंड के चांदपुर सैदोपट्टी, चांदपुर एवं उप्रावि चांदपुर सेमरी दरगाह के ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज होने के कारण एमडीएम नहीं बन पा रहा था। मोलनापुर निजामपट्टी में ग्राम प्रधान के असमर्थता जताने पर एमडीएम संचालन बाधित था। इसी तरह दूबेपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर, अहिमाने, लौहर पश्चिम के ग्राम प्रधानों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण मध्याह्न भोजन योजना बेपटरी थी। उगईपुर, अलहदादपुर में स्थित प्रावि एवं उप्रावि में प्रधानों के असमर्थता जताने पर एमडीएम नहीं बन पा रहा था। करौंदी कलां के ग्राम पंचायत बूढ़ापुर एवं करौंदी कला में प्रधानों ने एमडीएम का संचालन करवाने से मना कर दिया था। जयसिंहपुर के चोरमा एवं सियराभारी में कन्वर्जन कॉस्ट के चेक पर प्रधान के हस्ताक्षर न करने के कारण योजना के संचालन में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन


 कुड़वार विकास खंड के प्रावि नरोत्तमपुर, बढ़ई का पुरवा व उप्रावि नरोत्तमपुर में ग्राम प्रधान के निलंबन की वजह से मध्याह्न भोजन निधि के खाते का संचालन अवरुद्घ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने संबंधित विद्यालयों के मध्याह्न भोजन निधि खाते को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed