{"_id":"13c1d7de35d4219577df14807e1104ae","slug":"married-woman-died-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधारी का पुरवा गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव पंखे के हुक के सहारे रस्सी से लटकता मिला। इस सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।गोसाईगंज क्षेत्र में शरीफपुर सिरवारा निवासी बाबूलाल निषाद की बेटी माला (23) की शादी चार वर्ष पूर्व कूरेभार क्षेत्र के अधारी का पुरवा (मायंग) निवासी सोमई निषाद से हुई थी।
मंगलवार सुबह माला का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे रस्सी से लटकता मिला। ससुरालीजनों ने मायके सूचना दी कि माला की तबीयत खराब है। सूचना पर पहुंची माला की मां तारा देवी ने बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि ससुरालीजन उनकी बेटी की पिटाई करते थे। माला ने दो दिन पूर्व ही उन्हें फोन कर बताया था कि ससुरालीजन उसे मार डालेंगे। तारा देवी ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ कूरेभार थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीशू तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।