{"_id":"68b4a86561e7bd46990daf61","slug":"mantra-of-experience-and-success-given-in-the-conference-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-139908-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सम्मेलन में अनुभव व सफलता का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सम्मेलन में अनुभव व सफलता का दिया मंत्र
Mon, 01 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
डायट में प्रमाण पत्र के साथ खड़े पुरातन छात्र।स्रोत संस्थान
सुल्तानपुर। विवेक नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में रविवार को प्रथम पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2004 से 2019 तक के डीएलएड/बीटीसी के करीब 1100 पुरातन प्रशिक्षु शामिल हुए। सम्मेलन में अनुभव और सफलता का मंत्र दिया गया।
शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक हरिकेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षुओं ने नृत्य, नाटक और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। डायट प्राचार्य ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान प्रशिक्षु लाभांवित होंगे। प्रवक्ता शशांक शेखर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने मंच संचालन किया। रोजगार की तलाश कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव भी आयोजित की गई। जिन पुरातन छात्रों को अब तक नौकरी नहीं मिली है, उनका विवरण दर्ज कर अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
सम्मेलन में प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझाकर वर्तमान पीढ़ी को व्यक्तित्व विकास, कॅरिअर निर्माण और बदलती परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर संयोजक डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष केशर नाथ, सचिव राजकुमार गुप्ता, अर्चना आर्या, केपी त्रिपाठी, शैलेश मौर्य, राजीव सिंह, दिलीप शर्मा, अजय सरोज व अन्य लोग मौजूद रहे।