फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man's health deteriorated in train, death

Sultanpur News: फरक्का एक्सप्रेस में सवार अधेड़ की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
man's health deteriorated in train, death
सुल्तानपुर। फरक्का अप एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक अधेड़ की तबीयत रविवार दोपहर अचानक खराब हो गई, वह बेहोश हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर सुल्तानपुर पहुंचने के बाद उसे जीआरपी मेडिकल कॉलेज ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन



माल्दा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब एक बजे जौनपुर से रवाना हुई। कुछ देर बाद जरनल कोच में सफर कर रहे एक अधेड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। साथ में सफर कर रहे लोगों ने मामले की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन



कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जीआरपी सक्रिय हो गई। दोपहर करीब तीन बजे फरक्का एक्सप्रेस सुल्तानपुर पहुंची। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में जीआरपी के जवानों ने कोच से बेहोश यात्री को नीचे उतारा। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ जिले के बरदा थाना क्षेत्र के चौकी निवासी प्रकाश (47) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रकाश दिल्ली में मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ने बताया कि सूचना देने के बाद परिजन भी सुल्तानपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed