फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Maneka Gandhi will file nomination today with two ministers

Sultanpur News: दो मंत्रियों के साथ आज नामांकन करेंगी मेनका गांधी

Wed, 01 May 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi will file nomination today with two ministers
सुल्तानपुर। करीब एक माह से राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपना-अपना प्रचार कर रहे हैं। किंतु मतदाताओं की चुप्पी नहीं टूट रही है। दलीय प्रचार-प्रसार के अलावा किसी शोर शराबे में मतदाता शरीक नजर नहीं आ रहे हैं। किंतु बुधवार को दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा की ओर से पहला नामांकन दाखिल होते ही सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन



सांसद व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और डॉ. आशीष पटेल मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि नामांकन जुलूस मेनका गांधी के शास्त्रीनगर स्थित आवास से निकलेगा। नामांकन के बाद केश कुमारी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे पार्किंग स्थल पर जनसभा होगी।
विज्ञापन



उधर, बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा तीन मई को नामांकन करेंगे। सपा प्रत्याशी के नामांकन का अभी तक समय तय नहीं हो पाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नामांकन दाखिल हो जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी, जिसके साथ ही जनता का रुझान भी चुनाव की ओर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed