फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man injured in fight died at trauma centre

मारपीट में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Man injured in fight died at trauma centre
23.24. सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। चांदा के गणमा कोइरीपुर में तीन हफ्ते पूर्व मारपीट में घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर बृहस्पतिवार की शाम शहर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने शव को एसपी कार्यालय गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में एससी/ एसटी एक्ट की बढोतरी की जाए और जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के गणमा कोइरीपुर निवासी अनुसूचित जाति के राम अवतार की गांव के ही रमापति केवट मटरू से रंजिश चल रही है। 15 जलाई की रात में रमापति आदि लोगों ने राम अवतार के घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में राम अवतार, बेटा बृजेश, दुर्गावती और इंद्रावती घायल हो गई थीं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने बृजेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। पुलिस ने बृजेश के भाई हीरालाल की तहरीर पर मटरू, गोरेलाल, श्यामू व रामू के खिलाफ केस दर्ज किया था।
बुधवार की रात इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में बृजेश की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव लेकर परिवारीजन शहर पहुंचे और एसपी कार्यालय के गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिवारीजनों की मांग थी कि गैर इरादतन हत्या, एससी/एसटी एक्ट की धारा के साथ ही पूर्व में दर्ज मटरू, गोरेलाल, श्यामू व रामू के साथ ही हमले में शामिल लच्छन केवट, साधू राम, राम सागर व राहुल का नाम बढ़ाया जाए। पुलिस के अधिकारियों ने चांदा इंस्पेक्टर यादवेंद्र पाल से फोन पर वार्ता की।

इसके बाद सभी को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगें मानी जाएंगी। तब जाकर लोग शांत हुए। चांदा कोतवाल ने बताया कि उन्हें पूर्व में जो तहरीर मिली थी, उस पर केस दर्ज किया गया था। अब उन्हें जो नाम बढ़ाने व अन्य धाराओं का प्रार्थना पत्र मिलेगा, उसे भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed