{"_id":"58b6fc6a4f1c1b9c1883197a","slug":"maltidevi-honoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के तत्काल बाद वोट डालने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के तत्काल बाद वोट डालने पर किया सम्मानित
Amarujala Bureau
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं के लिए प्रेरणा
- फोटो : अमर उजाला
गौरीगंज। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पूरे दुर्गादीन मजरे बहोरिकपुर गांव में प्रसव के तुरंत बाद मतदान करने वाली मालती देवी को मंगलवार देर शाम एसडीएम प्रियंका सिंह ने घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम ने नवजात बच्ची का नामकरण करने के साथ ही लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए मालती से सबक लेने को भी कहा। गौरतलब है कि मालती ने चुनाव के दिन ही एक बच्ची को जन्म दिया था। बावजूद इसके उसने बूथ तक जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन