फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mahila Hospital of 200 beds soon in Amethi

जामों में बनेगा 200 बेड का महिला अस्पताल

Sun, 22 Nov 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 22 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में प्रस्तावित 200 बेड के महिला अस्पताल निर्माण स्थानीय तहसील के जामों कस्बे में बेमानी पड़े पीएचसी परिसर में होगा। भूमि की परेशानी से बचने के लिए विभाग ने पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि का चिह्नांकन किया है। निर्माण में कोई दिक्कत न आए इसके लिए जर्जर भवन को ढहाने का प्रस्ताव भेजने के साथ ही अनुमानित डीपीआर तैयार कर धनराशि की मांग भी शासन से कर ली है। धनराशि आवंटित होते ही अस्पताल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। महिला अस्पताल बनने से महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें दूर होंगी।

विज्ञापन

 प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जिले में एक 200 बेड के महिला अस्पताल प्रस्तावित किया गया है। शासन से प्रस्ताव की जानकारी मिलते ही सीएमओ ने जिला प्रशासन से मिलकर स्थानीय तहसील के जामों कस्बा स्थित बेमानी पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि का चिह्नांकन का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि शासन की ओर से अस्पताल निर्माण के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर स्थान व निशुल्क भूमि आवंटित करने को कहा था। आदेश मिलनेे के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने 200 बेड के महिला अस्पताल के लिए जामों कस्बा स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का चयन किया है। इस जमीन पर अभी पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जर्जर भवन स्थित है। अस्पताल निर्माण के लिए पीएचसी परिसर में पर्याप्त जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई परेशानी न हो इसके लिए परिसर मेें स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र के ध्वस्तीकरण के साथ ही अनुमानित डीपीआर तैयार करवाकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के माध्यम से शासन को भेजा गया है। शासन से ध्वस्तीकरण व डीपीआर की संस्तुति मिलने के बाद अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed