फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lucknow Relkhand two-hour halt

लखनऊ रेलखंड दो घंटे ठप

Sat, 04 Jul 2015 12:16 AM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 रेलपथ इंजीनियरों ने गुरुवार की रात से लखनऊ रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। बंधुआकलां व शिवनगर स्टेशन के बीच 13 किलोमीटर की दूरी में दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस व लखनऊ पैसेंजर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रेलखंड की दृढता परीक्षण करने वाली ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन को गुरुवार की रात सुल्तानपुर से बंधुआकलां स्टेशन के लिए रवाना किया गया। गाड़ियों का आवागमन कम होते ही रात करीब 12 बजे ब्लॉक मंजूर कर लिया गया। शिवनगर व बंधुआकलां स्टेशन की तरफ से ट्रेनों का आवागमन रुकते ही इंजीनियरों ने मशीन से ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जर्जर स्लीपरों को निकालकर नए स्लीपर बिछाए गए। स्लीपर की सेटिंग के बाद गिट्टी की कुटाई की गई। ब्लॉक के दौरान दो घंटे तक लखनऊ रूट पर रेलगाड़ियों का संचालन ठप रहा। नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस व लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ आ रही लखनऊ पैसेंजर का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed