{"_id":"64a30c67c96dc1525c019716","slug":"lt-line-collapses-on-cyclist-death-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-74-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साइकिल सवार पर टूटकर गिरी एलटी लाइन, झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साइकिल सवार पर टूटकर गिरी एलटी लाइन, झुलसने से मौत
Mon, 03 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। साइकिल से जा रहे एक किसान पर एलटी सप्लाई लाइन अचानक मौत बन कर टूटी। एलटी लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलसे किसान की मौके पर ही गई। यह हादसा सप्लाई लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने के कारण हुआ। इस घटना से मृतक के परिवार में मचे कोहराम के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव के रहने वाले किसान राम कुमार गुप्ता (50) सोमवार सुबह साइकिल से पड़ोसी गांव रामनगर पूरे हरदास निवासी सभाजीत यादव के घर गया था। वहां से लौटते समय खड़ंजा के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के तार पर अचानक एक शीशम का पेड़ गिर पड़ा।
इससे हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन के तार ने अचानक टूटकर सड़क पर गुजर रहे रामकुमार को अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से गंभीर तौर पर झुलसे राम कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व पावर हाउस में दकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में उनकी पत्नी बुधना देवी व बड़ा पुत्र रामचरित्र गांव में ही मौजूद है जबकि छोटा बेटा मुकेश मद्रास गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।