फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   lover gives position of wife to pregnant girlfriend

गर्भवती प्रेमिका की मांग भर प्रेमी ने दिया पत्नी का दर्जा

Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
lover gives position of wife to pregnant girlfriend
सुल्तानपुर। शादी के इंतजार में दो साल से प्रेमी के घर रही प्रेमिका एक बच्ची की मां बन गई। बेटी पैदा होने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई तो गर्भवती युवती दुधमुंही बेटी को प्रेमी के घर छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर मामला महिला थाने पहुंच गया। महिला चौकी इंचार्ज ने दोनों के परिवारों से बात कर शुक्रवार को पुलिस चौकी पर दोनों का विवाह संपन्न कराकर विवाद का पटाक्षेप करा दिया।
विज्ञापन

चांदा क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती की शादी दो वर्ष पहले क्षेत्र के छपरे गांव निवासी संजय के साथ तय हुई थी। किन्हीं कारणों से शादी नहीं हो सकी लेकिन युवती और संजय मिलते-जुलते रहे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और शादी टलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान ही युवती संजय के घर पहुंच गई और दोनों साथ रहने लगे। तब किसी के घर वालों ने आपत्ति भी नहीं की। इस बीच युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद गांव में तरह-तरह की बातें होने लगीं।
युवती ने संजय से शादी का दबाव बनाया लेकिन ससुराल वाले इस पर तैयार नहीं हुए। इस दौरान युवती एक बार फिर गर्भवती हो गई। शादी न होने से नाराज होकर युवती एक हफ्ते पहले अपनी आठ माह की बेटी को ससुराल में ही छोड़कर मायके लौट गई।
दुधमुंही बच्ची को पालने में संजय के घर वालों को परेशानी हो रही थी। इससे निजात पाने के लिए संजय और उसके घर वाले लंभुआ में महिला पुलिस चौकी पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज मंजू सिंह को पूरी बात बताई।
चौकी इंचार्ज ने युवती के घर वालों के साथ ही संजय और उसके परिवारीजनों को शुक्रवार को चौकी पर बुलाया। चौकी पर ही महिला उपनिरीक्षक ने युवती और संजय की शादी संपन्न कराई। महिला उपनिरीक्षक मंजू सिंह ने युवती का सिंदूर दान भी किया। शादी संपन्न होने के बाद दोनों के परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।

प्रत्येक पीड़ित महिला को मिलेगा न्याय: एएसपी
एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा। महिलाओं को ध्यान में रखकर महिला थाना और रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी खोली गई है। महिलाओं के मामले के निस्तारण की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed