{"_id":"648ca6e05d12a832c104358b","slug":"lots-of-objections-regarding-the-election-of-co-operative-bank-sultanpur-news-c-13-1-292066-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर आपत्तियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर आपत्तियों की भरमार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध कमेटी के चल रहे चुनाव की प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची को लेकर आपत्तियों की भरमार है। योग्यता व अयोग्यता को लेकर अब तक 35 आपत्तियां दर्ज कराई गयी है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 17 जून को होगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोऑपरेटिव सभापति व उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डायरेक्टर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची की खामियों को लेकर हंगामा भी हुआ था। निवर्तमान चेयरमैन ने कई समितियों में अयोग्य लोगों को मतदाता बनाए जाने का आरोप लगाया था। आपत्ति के दौरान गड़बड़ी को दूर करने के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हो सका था। शुक्रवार को सुबह आपत्तियां लेने का सिलसिला शुरू हुआ।
इस दौरान सेमरी, कुड़वार, हनुमानगंज, गौरीगंज समिति में गड़बड़ी का आरोप लगा है। दोनों तरफ से आपत्ति कर शिकायतें दर्ज कराई गई है। निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि आपत्तियां दर्ज कराने की तय समयावधि में 30 से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई है। इसमें पक्ष-विपक्ष दोनों लोगों तरफ के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया कि आपत्तियों का निस्तारण मौजूद दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। बकाएदार समिति व आपराधिक मामलों के आरोपी वोटर नहीं बन सकेंगे। शनिवार को आपत्तियों का निस्तारण करके अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।