{"_id":"690b907aea8c26ad7c042507","slug":"lohramaus-damaged-rob-will-be-repaired-traffic-closed-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143876-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लोहरामऊ के क्षतिग्रस्त आरओबी की होगी मरम्मत, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लोहरामऊ के क्षतिग्रस्त आरओबी की होगी मरम्मत, आवागमन बंद
Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग का आरओबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ बाईपास का क्षतिग्रस्त रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन मंगलवार रात से 45 दिनों के लिए बंद कर दिया है। पुलिस ने बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। रूट डायवर्जन से दोमुहा, सौरमऊ, भुलकी चौराहे पर दिनभर वाहनों का जाम लगता रहा।
आरओबी करीब एक माह से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इस मार्ग से वाहनों का आवागमन होता रहा। इसकी मरम्मत के लिए एनएचएआई रायबरेली ने प्रशासन से मंगलवार शाम से वाहनों को रोके जाने की अनुमति ली। प्रशासन ने पुल से वाहनों का आवागमन रोककर मार्ग परिवर्तित कर दिया। बुधवार शाम तक एनएचएआई ने मरम्मत का काम शुरू नहीं करवा है।
रूट डायवर्जन से अयोध्या-प्रयागराज, टांडा-बांदा, लखनऊ-वाराणसी हाईवे से अयोध्या की ओर व वापसी में वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ जाने वाले वाहनों को भुलकी, दोमुहां, सौरमऊ, पयागीपुर, अमहट से होकर भेजा जाता रहा। तीन हाईवे पर वाहनों के दबाव से दिनभर इन चौराहों व दोमुहां-भुलकी मार्ग पर जाम लगता रहा। करीब सात किमी दोमुहां-भुलकी मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। आरओबी की मरम्मत में 45 दिन का रूट डायवर्जन होने से समस्या लगातार बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि वाहनों के चालकों व उसमें सवार लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस को विशेष हिदायत दी गई है। बैरियर प्वाइंट पर पुलिसकर्मी लोगों को रास्ता बता रहे हैं।
इनसेट
एक माह से क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया था आरओबी
टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग का ओवरब्रिज करीब एक महीने से क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया था। तब एनएचएआई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। दो दिन से दो ज्वाइंटर के पास आरओबी पर गड्ढे बन गए। आवागमन में वाहनों के खतरे को देखते हुए डीएम कुमार हर्ष की सख्ती के बाद एनएचएआई रायबरेली शाखा ने मरम्मत करने के लिए मार्ग परिवर्तन की मांग की। जिस पर मंगलवार रात से ही मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।
छह साल में ज्वाइंटर के पास 10 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है आरओबी
लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बना आरओबी छह साल के भीतर ज्वाइंटर के पास करीब 10 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। एनएचएआई की ओर से साधारण मरम्मत कराते हुए उसे छोड़ दिया जा रहा था। इस बार आरओबी दो ज्वाइंटर के पास काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है।
नए सिरे से आरओबी की होगी मरम्मत
एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि आरओबी की मरम्मत नए सिरे से कराई जाएगी। इसे बनाने व मसाला पकने में करीब 45 दिन लगेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन से 45 दिन का रूट डायवर्जन लिया गया है।