{"_id":"5fc7bd728ebc3e9b93593c49","slug":"locks-hanging-at-health-centers-for-months-sultanpur-news-lko5528587147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य केंद्रों पर महीनों से लटक रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य केंद्रों पर महीनों से लटक रहे ताले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले आरोग्य सेवा केंद्रों का संचालन 15 महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका है। आरोग्य केंद्र अभी अधूरे हैं जबकि आठ महीने पहले इन केंद्रों पर जिम्मेदारों की नियुक्ति भी हो चुकी है।
पिछले वर्ष एक साथ कई आरोग्य सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया गया था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत खुले आरोग्य सेवा केंद्र महज कागजी साबित हो रहे हैं। उद्घाटन को करीब 15 महीने बीतने को हैं और केंद्रों पर अभी निर्माण कार्य ही चल रहा है।
भदैंया में तेरयें, जमुआवां पश्चिम, पखरौली, संसारीपुर, सकवा, सलाहपुर, नौबस्ता सहित सात केंद्र खुले हैं। हाल ही में पखरौली स्थित केंद्र पर पेंटिंग के काम की शुरुआत हुई। इन पर चिकित्सा सुविधा व इलाज के लिए सीएचओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत खुले आरोग्य सेवा केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की नियमित देखभाल, टीकाकरण व प्रसव की जानकारी व सुविधा के साथ ही उम्रदराज व वृद्ध जनों की देखभाल, चिकित्सीय परामर्श तथा मधुमेह व उच्च और निम्न रक्तचाप के मरीजों को चिकित्सीय सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों के नहीं खुलने से लोगों के इलाज व देखरेख में दिक्कत आ रही है।
जिला प्रोग्राम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कितने सेंटर हस्तांतरित हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सीएचसी भदैंया प्रभारी डा राकेश सिब्बल ने बताया कि अभी आरोग्य केंद्रों पर तैनात सीएचओ की ड्यूटी कोविड टेस्ट में लगाई गई है। जल्द ही केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा।