{"_id":"654e81f8dc6698b3140eff3a","slug":"list-of-examination-centers-will-be-uploaded-on-the-website-today-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-5239-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर आज होगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर आज होगी अपलोड
Sat, 11 Nov 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन चयनित केंद्रों की सूची शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी। अपलोड चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची का अवलोकन व परीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति करेगी। 16 नवंबर तक डीआईओएस समाचार पत्रों में परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित कराएंगे।
22 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी। 26 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण डीआईओएस करेंगे। केंद्रों की अंतिम सूची 10 दिसंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी। शुक्रवार तक जिले के कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंच गई थी। इसमें कक्षा नौ व ग्यारह के कुल 77,742 विद्यार्थी व हाईस्कूल के 43,264 और इंटरमीडिएट के 37233 विद्यार्थी हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि शनिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सभी के लिए उपलब्ध होगी। केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार भौतिक सत्यापन किया गया। केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से सत्यापन किया गया है।