फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   List of examination centers will be released on 11th

Sultanpur News: 11 को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची

Wed, 08 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
List of examination centers will be released on 11th
सुल्तानपुर। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन में देरी की वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के केंद्रों की सूची 11 नवंबर को जारी होगी। इसके लिए पहले 30 अक्तूबर की तिथि निर्धारित थी। जिला विद्यालय निरीक्षक 16 नवंबर तक ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराएंगे। डीआईओएस आपत्तियां लेते हुए 22 नवंबर तक उनका निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन



इसके बाद जनपदीय समिति से अनुमोदित संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भेजी जाएगी। 26 नवंबर तक डीएम की ओर से गठित विद्यालय समिति छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन साॅफ्टवेयर के जरिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर त्रुटि देखी जाएगी। छात्र, अभिभावक और प्रबंधक की तरफ से दोबारा मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर तीन दिसंबर तक अपलोड किया जाएगा। 10 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






कम हो गए 2,817 परीक्षार्थी
2024 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 43,264 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 37,233 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 80,457 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 46,120 व इंटरमीडिएट में 37,194 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 2023 की तुलना में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2,817 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं।




सख्ती की वजह से आई कमी
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के कारण विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मिले निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों के चयन की तिथियों में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed