फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lineman spotted on electricity pole, comrades lifted down

Sultanpur News: बिजली के खंभे पर सो गया लाइनमैन, साथियों ने नीचे उतारा

Thu, 05 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lineman spotted on electricity pole, comrades lifted down
हनुमानगंज ​स्थित खंभे पर सो रहे लाइन मैन को उतारने चढ़े विद्युत कर्मी।
भदैंया (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज में बुधवार सुबह अजीबोगरीब मामला सामने आया। सुरक्षा बेल्ट के साथ विद्युत खंभे पर फॉल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन (आउटसोर्सिंग कर्मी) ऊपर ही सो गया। साथी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
विज्ञापन

सोमवार शाम आई आंधी के दौरान हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी। शिकायत के बाद बुधवार को विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया गया था। लाइनमैन आशीष सुरक्षा बेल्ट बांधकर बिजली के खंभे पर चढ़कर नई केबल जोड़ रहा था। वह खंभे के ऊपर ही सो गया। नीचे खड़े लोगों ने आवाज देकर उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं होने पर साथी कर्मचारी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद उसके एक साथी ने खंभे व दूसरे ने बगल स्थित पेड़ पर चढ़कर किसी तरह उसे नीचे उतारा। उसे सकुशल देख साथी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed