{"_id":"46143aedb6ba1d51e0fdc13dfd4a3016","slug":"life-saving-drugs-in-garbage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में फेंकी जीवन रक्षक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में फेंकी जीवन रक्षक दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे लक्ष्मणपुर मोहल्ले में हजारों रुपये कीमत की सरकारी जीवन रक्षक दवाएं कूड़े के ढेर में फेंकी मिलीं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर में सरकारी दवा पैरासीटामॉल-500 एमजी और फ्यूराजोलिजोन दवा को पड़ा देखा। कूड़े के ढेर में फेंकी गई दवाओं की कीमत हजारों रुपये है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
इस बाबत सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि सरकारी दवा पैरासीटामॉल बुखार में दी जाती है जबकि फ्यूरा जोलिडोन दस्त और खूनी पेचिश में दी जाती है। उन्होंने कहा कि दवा कूड़े के ढेर में कैसे पहुंची इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन