फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lesser votes in the final phase of elections

अंतिम चरण में कम पड़े वोट

Thu, 29 Oct 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

चौथे व अंतिम चरण का चुनाव अफवाहों व कुछ बूथों पर मामूली झड़पों के बीच तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बूथों पर फर्जी, बोगस वोटिंग, मारपीट की अफवाहों पर दिन भर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भागते रहे। सुल्तानपुर के भदैंया मतदान केंद्र पर शाम को मतपेटिका सील होने के समय एकाएक भीड़ जुटने से हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में  पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने लोगों को खदेड़ कर भीड़ को तितर-बितर कराया। शाम को पांच बजे मतदान की समाप्ति पर सुल्तानपुर में 55.67 व अमेठी में 56.38 फीसदी वोट पड़े। अंतिम चरण में अमेठी के चार ब्लॉकों व सुल्तानपुर के तीन ब्लॉकों में मतदान की समाप्ति के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।  

विज्ञापन


भदैंया बूथ पर भीड़ को पुलिस ने किया तितर-बितर
सुल्तानपुर। मामूली झड़पों एवं अफवाहों के बीच गुरुवार को अंतिम चरण का पंचायत  चुनाव तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चौथे चरण में करीब फीसदी वोट पड़े। शाम को मतदान समाप्ति के दौरान लंभुआ के भदैंया बूथ पर एकाएक भीड़ जुटने से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने भीड़ को खदेड़ा। पूर्व के चरणों की अपेक्षा अंतिम चरण में मतदाताओं का उत्साह फीका रहा। मतदान के दौरान बोगस वोटिंग की शिकायतें दर्जनों बूथों पर रहीं। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से बूथों से मतदाताओं को निराश होकर वापस होना पड़ा। शाम पांच बजे पीपीकमैचा, लंभुआ व भदैंया में मतदान समाप्त होते ही 214 डीडीसी व 1455 बीडीसी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन

पंचायत के चौथे चरण के चुनाव में गुुरुवार को प्रतापपुर कमैचा, लंभुआ व भदैंया में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से शुरू मतदान में दर्जनों बूथों पर अव्यवस्थाएं रहीं। मतदान के दौरान आपसी विवाद को लेकर दर्जनों बूथों पर झड़पें हुईं।  लंभुआ के खुनशेषपुर, गारवपुर में भी आपसी झड़प हुई। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद भदैंया बूथ पर एकाएक बड़ी भीड़ जुट गई। भीड़ की वजह से मतपेटिका नहीं सील हो पा रही थी। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने भीड़ को दौड़ाकर खदेड़ा। इसके बाद मतपेटियों को सील कराया। अफवाहों पर अधिकारी इधर से उधर दिन भर भागते रहे। कुछ जगहों पर आपसी झड़पों के बीच अंतिम चरण का चुनाव तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोमैक्स जलाकर कराया गया मतदान

लंभुुआ के पिलखिनी बूथ पर काफी अंधेरा रहा। बदली की वजह से और अंधेरा हो गया। मजबूरी में बूथ पर पेट्रोमैक्स जलाकर वोट डलवाया गया। इसी तरह भदैंया के कई बूथों पर अंधेरा रहा। इसकी वजह मतदाताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed