{"_id":"65760c2880355a2fd80b1847","slug":"launch-of-polio-campaign-by-giving-drops-to-children-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-6582-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बच्चे को ड्रॉप पिला किया पोलियो अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बच्चे को ड्रॉप पिला किया पोलियो अभियान का शुभारंभ
Mon, 11 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अहिमाने उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ ने बच्चे को ड्रॉप पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारं
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। रविवार को जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का परंपरागत तरीके से शुभारंभ किया गया। सीएमओ ने अहिमाने उप स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर नौ दिनों तक चलने वाली इस विशेष मुहिम की शुरुआत की।
क्षेत्र के अहिमाने के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बनाए गए पोलियो बूथ पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने फीता काटकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई।
उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के पांच साल की आयु वर्ग के 3,59,915 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के पहले दिन 1116 स्थानों पर बनाए गए बूथों पर दवा पिलाने के बाद सोमवार से घर-घर अभियान छेड़ा जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की 758 टीमें 4,28,366 घरों तक पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। अभियान के बेहतर संचालन के लिए 28 मोबाइल टीमें व 36 ट्रांजिट टीमों को लगाया गया है।
इसके अलावा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 245 सुपरवाइजरों को भी क्षेत्रवार तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन रविवार को शाम चार बजे तक करीब 1,69,000 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा चुकी थी।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राधा वल्लभ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. लालजी व दूबेपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी त्रिपाठी मौजूद रहे। दोस्तपुर के सीएचसी पर अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह यादव के दिशा निर्देश में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया।