फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Land marked for Golaghat-Tedhui four lane

Sultanpur News: गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन के लिए भूमि चिह्नित

Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Land marked for Golaghat-Tedhui four lane
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट से टेढ़ुई फोरलेन के निर्माण का रास्ता भी तकरीबन साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के निर्देश पर राजस्व विभाग ने करीब पौने तीन किमी के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया है। उसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। अधिग्रहण व मुआवजा वितरण के बाद फोरलेन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन



गोलाघाट से टेढ़ुई तक दो लेन पर जाम की समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों व विभाग के पत्र पर शासन ने फोरलेन की मंजूरी दी है। साथ ही शासन ने इसके लिए करीब 68 करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए भूमि का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया था। लोक निर्माण विभाग के पत्र पर सदर तहसील ने विभागीय मानचित्र पर भूमि को चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया है। करीब पौने तीन किमी बनने वाले फोरलेन की जद में सदर तहसील क्षेत्र के दो गांव रतनपुर और कस्बा आ रहे हैं।
विज्ञापन


मानचित्र में आए दोनों गांवों के गाटों को राजस्व विभाग ने चिह्नित कर लिया है। इसमें दोनों गांवों के करीब 258 गाटा, वन विभाग, ग्राम समाज की भूमि समेत कुछ मकान और दुकानें आ रही हैं। राजस्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव के बाद भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्व विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहीत किए जाने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू होगा। मार्ग के फोरलेन बनने से गोलाघाट से टेढ़ुई तक आए दिन लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल गोलाघाट पुल पर जाम की समस्या इसके बाद भी बनी रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील ने बताया कि दोनों गांवों की पैमाइश रिपोर्ट मिल गई है। अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed