{"_id":"59889b3e4f1c1b45528b46a4","slug":"lack-of-security-in-police-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे में अत्याधुनिक असलहों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे में अत्याधुनिक असलहों का टोटा
Amarujala Bureau
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में क्त्रसइम कंट्रोल में लगी पुलिस के पास आज भी वर्षों पुरानी थ्री नॉट थ्री रायफल है। उसकी संख्या भी इतनी नहीं कि सभी सिपाही उससे लैस हो सकें। मौजूदा समय में जिले में महिला थाना से लेकर कुल 17 थाने हैं।
विज्ञापन
इन थानों में भी अधिकांश में अत्याधुनिक इंसास व एके 47 नहीं हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस कर्मी डंडा लेकर ड्यूटी करते नजर आते हैं। दूसरी तरफ अपराधी अत्याधुनिक असलहों से लैस हैं। अपराधियों के पास नाइन एमएम पिस्टल से लेकर एके 47 तक है।
विज्ञापन
विभाग में आरक्षी, हेड कांस्टेबल, दरोगा, इंस्पेक्टर से लेकर डिप्टी एसपी तक का टोटा है। इन परिस्थितियों में अपराधियों से निपटना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। पुलिस विभाग के आरआई तेजराम अरुण ने बताया कि महकमे के पास थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ ही नाइन एमएम पिस्टल व अत्याधुनिक इंसास और एके 47 है।
विज्ञापन
थ्री नॉट थ्री रायफल पुरानी हैं। उनकी मरम्मत कराकर प्रयोग में लाया जाता है। विभाग में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त असलहे मौजूद है। काफी समय से इंसास व एके 47 की आपूर्ति नहीं की गई है।