फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Laborer's body found hanging in the room

Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging in the room
गोसाईगंज। इटकौली निवासी मजदूर राम दिनेश (36) का शव बुधवार रात घर के एक कमरे की छत के हुक से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार राम दिनेश मजदूरी करते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे उनके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसी शनि को संदेह हुआ। शनि ने दरवाजा खोला तो कमरे की भीतर राम दिनेश का शव फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों ने बताया कि राम दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटा भाई विनोद बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता राम लखन दिव्यांग हैं। राम दिनेश परिवार से अलग रहते थे। दो वर्ष पहले पत्नी अपनी पुत्री के साथ राम दिनेश को छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद वह घर में अकेले रहते थे। घटना की जानकारी होने पर जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह व गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed