फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'Krishi Sakhis' will raise awareness among farmers and provide training

Sultanpur News: कृषि सखियां किसानों को करेंगी जागरूक, मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
'Krishi Sakhis' will raise awareness among farmers and provide training
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कृषि सखियां आधुनिक खेती व पशुपालन के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्हें पशुपालन, धान, गेहूं, सब्जियों के उत्पादन के टिप्स देंगी। खेती योग्य भूमि के अभाव वाली महिलाओं को दरवाजे के पास ही स्वयं के उपयोग के लिए पोषण वाटिका व किचन गार्डेन बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

राज्य निदेशालय ने चालू वित्तीय वर्ष में 837 कृषि सखियों का चयन करते हुए उन्हें प्रशिक्षित कराने का लक्ष्य दिया है। निर्देश पर कृषि सखियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को खेती के लिए इच्छुक समूह की महिलाओं को चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद जासेफ ने बताया कि जिले में करीब एक हजार कृषि सखियां चयनित की गई हैं। जिसमें 580 पहले ही प्रशिक्षित करा दी गई हैं। लक्ष्य को देखते हुए 400 कृषि सखियों को और चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चयन के बाद इन महिलाओं को जैविक दवाएं, किचन गार्डेन, पोषण वाटिका, पशुपालन, धान, गेहूं व सब्जियों के उत्पादन का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित कृषि सखियां अपने गांव व आसपास की महिलाओं को खेती व पशुपालन के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed