फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kotedars demonstrated with e-pos machines

Sultanpur News: कोटेदारों ने ई पॉस मशीन लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kotedars demonstrated with e-pos machines
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोटेदार। 
सुल्तानपुर। खाद्यान्न का लाभांश अन्य राज्यों की तरह से बढ़ाने के लिए शुक्रवार को कोटेदारों ने ई पॉस मशीन लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल ही मिलता है। यूपी की तुलना में गुजरात, दिल्ली केरल, हरियाणा, गोवा व दिल्ली में कोटेदारों को अधिक लाभांश दिया जा रहा है। इस स्थिति में यहां के कोटेदारों काे नुकसान हो रहा है। अन्य प्रदेशों की तरह यूपी में भी कोटेदारों का लाभांश बढ़ाया जाए और न्यूनतम आय की गारंटी दी जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व विधान सभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान राम लखन, प्रेमचंद्र शर्मा, गीता सिंह, सतीश पांडेय, शिवशंकर सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, गया प्रसाद यादव, संतोष कुमार व बड़ी संख्या में कोटेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed