फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   killed the young man by slitting his throat

Sultanpur News: गला रेतकर युवक को मार डाला

Thu, 09 Nov 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
killed the young man by slitting his throat
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कूरेभार के फूलपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर की छत पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। मृतक के परिजनाें से बातचीत भी की। वारदात के खुलासे के लिए फाॅरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



फूलपुर गांव निवासी रमेश (41) रोज की तरह बुधवार रात भी भोजन करने के बाद घर के दूसरे तल पर जाकर सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिवार वाले उसे बुलाने के लिए छत पर गए। वहां रमेश का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर स्तब्ध रह गए। मृतक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। यह देखने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। रमेश की हत्या का पता चलने के बाद बड़ी संख्या में गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एडिशनल एसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ बल्दीराय सौरभ सामंत के साथ ही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता सुखलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।



छोटे बेटे का खून से लथपथ शव देख बेहोश हुई बूढ़ी मां
फूलपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर की छत पर बेटे रमेश का खून से लथपथ शव देखकर उसकी मां सरोज कुमारी बेहोश हो गईं। रमेश के दो भाई व तीन बहनें हैं। बहनें अपने घरों में रहती हैं। सबसे बड़े भाई दुर्गा प्रसाद व मझले भाई हरिप्रसाद शिक्षक हैं। रमेश पेंटिंग का काम करता था। भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रमेश की पत्नी फूलकली की करीब एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसकी तीन संतान हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। बेटा प्रभात (20) व सिद्धार्थ (18) छह माह पहले मामा के घर से अपने पिता के साथ रहने के लिए फूलपुर गांव आए थे। रमेश उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहता था लेकिन दोनों यहीं रह रहे थे।



वार्ड नंबर 18 से लड़ा था जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
कूरेभार विकास खंड से रमेश कुमार ने वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य का पिछला चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह बड़े अंतर से हार गया था। इस बात को लेकर भी गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।




एसपी ने किया व्यक्तिगत रंजिश से हत्या की ओर इशारा
फूलपुर गांव में रमेश की हत्या की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वारदात के संबंध में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। प्रथम दृष्टया व्यक्तिगत रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात एसपी ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed