फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Khambha no connection, electricity bill Rs 28,817

Sultanpur News: खंभा न कनेक्शन, बिजली बिल 28,817 रुपये

Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Khambha no connection, electricity bill Rs 28,817
धम्मौर। दूबेपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर में बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट अवर अभियंता की ओर से तैयार किया गया। विद्यालय में अभी कनेक्शन का संयोजन नहीं किया गया है। इसके बाद भी बिजली विभाग ने प्रधानाध्यापक करनाईपुर के नाम 28,817 रुपये का बिल भेजा गया है।
विज्ञापन

बिल देखकर प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह के होश उड़ गए। विद्यालय में बिना कनेक्शन और बिजली आपूर्ति के बिल कैसे आया। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापिका ने विभाग के अधिकारियों को दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पांच पीसीसी पोल का एस्टीमेट तैयार किया गया। मौके पर न तो कोई खंभा लगा है और न ही कनेक्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि धम्मौर विद्युत उपकेंद्र के जेई सचिन यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीपरपुर विद्युत उपकेंद्र का मामला है।
विज्ञापन

पीपरपुर एसडीओ रवी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। दूबेपुर खंड शिक्षा अधिकारी राम तीर्थ वर्मा ने बताया कि यदि ऐसा है, बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed