फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KGBV students will study with smart class

केजीबीवी की छात्राएं स्मार्ट क्लास से करेंगी पढ़ाई

Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
KGBV students will study with smart class
केजीबीवी दोस्तपुर में स्मार्ट क्लास से शिक्षा ग्रहण करतीं छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से छात्राओं को अध्ययन की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले के 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 1100 छात्राएं आवासीय व्यवस्था के तहत अध्ययनरत हैं। दूबेपुर व जयसिंहपुर में 50-50 छात्राएं पढ़ती हैं। शेष 10 ब्लॉकों में छात्राओं की संख्या 100-100 है। छात्राओं की सुविधा के लिए पहले चरण में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ई-लर्निंग/स्मार्ट क्लास की व्यवस्था दी गई है। इसके तहत माइक्रो फोन, कैमरा, कैबिनेट, पेन ड्राइव के साथ ही स्पीकर की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास संचालन के लिए रिमोट कंट्रोल से कोई भी शिक्षक संचालन कर सकता है। पहले चरण में जिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उसमें कुड़वार, अखंडनगर, कूरेभार, बल्दीराय, लंभुआ और प्रतापपुर कमैचा शामिल है। इसके बाद शेष ब्लॉकों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा का प्रभार देख रहे सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव ने बताया कि जिन छह ब्लॉकों में स्मार्ट क्लास का संचालन हुआ है, वहां छात्राओं में अध्ययन को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज निधि से मिले 18 लाख रुपये
स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत न्यास निधि से 18 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। पहले चरण में सात लाख 17 हजार रुपये में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है। शेष ब्लॉकों में स्मार्ट क्लास के लिए प्रक्रिया जारी है।

बालिकाओं को अध्ययन में होगी सुविधा
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत सभी 1100 बालिकाओं को जल्द ही स्मार्ट क्लास से शिक्षण की सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ उनकी पढ़ाई का स्तर सुधरेगा, बल्कि अध्ययन-अध्यापन में नयापन आएगा। -दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed