फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Katka Bazaar crossing remained closed throughout the day; motorists faced inconvenience

Sultanpur News: कटका बाजार क्रॉसिंग दिनभर रही बंद, वाहन चालक रहे परेशान

Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Katka Bazaar crossing remained closed throughout the day; motorists faced inconvenience
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर स्थित कटका बाजार रेलवे क्रॉसिंग संख्या 30-बी पर रविवार को अनुरक्षण कार्य कराया गया। इसके चलते धनपतगंज से कटका जाने वाला मार्ग सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहा। क्रॉसिंग बंद होने से ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। इस बीच साकेत एक्सप्रेस व तीन मालगाड़ियों को कॉशन से गुजारी गईं।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने अनुरक्षण कार्य शुरू होने से पहले ही क्रॉसिंग बंद रहने की सूचना जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की थी। इसके बावजूद मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। खासकर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्रॉसिंग पर वार्षिक अनुरक्षण कार्य सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी था। कार्य कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अनुमति ली गई थी। निर्धारित समय के दौरान क्रॉसिंग को बंद रखकर आवश्यक कार्य पूरा कराया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की देखरेख में हुआ कार्य
अनुरक्षण कार्य के दौरान रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने मौके पर रहकर कार्य की निगरानी की। अधिकारियों की देखरेख में क्रॉसिंग का अनुरक्षण कार्य पूरा कराया गया। कार्य समाप्त होने के बाद मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने लोगों से भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान विभागीय निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed