फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kasturba Gandhi Vidyalaya's Surat will change from 55 lakhs

55 लाख रुपये से बदलेगी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सूरत

Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Vidyalaya's Surat will change from 55 lakhs
सुल्तानपुर। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लगभग 55 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें सेप्टिक टैंक, गार्ड रूम, फर्नीचर व बेडिंग रिप्लेसमेंट का काम कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 54.62 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें से आवश्यकता के आधार पर आठ विद्यालयों में सेप्टिक टैंक के निर्माण के लिए 1.89 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से कुल 15.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

प्रति विद्यालय तीन लाख की दर से फर्नीचर के लिए आठ विद्यालयों में 24 लाख रुपये अनुमन्य किए गए हैं। टीएलएम के लिए आठ विद्यालयों में प्रति विद्यालय एक लाख की दर से आठ लाख रुपया खर्च किया जाएगा। हर तीसरे साल बदले जाने वाले छात्राओं के बेडिंग (बिस्तर) के लिए 7.50 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। इन कार्यों पर कुल करीब 54.62 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्नीचर, टीएलएम आदि की खरीद के लिए ई-टेंडरिंग कराते हुए जेम पोर्टल से खरीदारी की जाएगी। जिला समन्वयक ओपी तिवारी ने बताया कि उपलब्ध बजट के आधार पर सामग्रियों का क्रय नियमानुसार ई-टेंडरिंग के माध्यम से ही होगा।

जिले में संचालित 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 1,100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसमें से तीन ब्लॉकों (दूबेपुर, कादीपुर, दोस्तपुर) में सोलर पावर प्लांट के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed