{"_id":"599c60db4f1c1bc9568b45bd","slug":"kajri-mahotsav-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया...’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया...’
Amarujala Bureau
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने उठाया लुत्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मंगलवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। ‘कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरे आई ननदी’ गीत पर रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तृत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
कजरी महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुचरन पब्लिक स्कूल की तेजिंदर कौर एवं सुमन हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक गायिका ममता श्रीवास्तव ने ‘छोटी ननदी की बात न सुहाई, पिया होई जाई लडाई न’ गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रंजना मिश्रा, चित्रा मिश्रा, सुप्रिया वर्मा, मंजुला गुप्ता, प्रिया मिश्रा, डॉ. मंजूलता आदि ने गीतों से मन मोह लिया।
विज्ञापन
चेतना गौतम एवं मुस्कान ने राधा-कृष्ण के नटखट बोल ‘कान्हा काटै न चुटकी’ नृत्य पर जमकर तालियां बटोरीं। विद्यालय की ओर से बनाए गए ढोकला, भेल पूरी, चाट आदि खाकर लोगों ने चटखारा लगाया। इस मौके पर कमला सिंह, कोकिला तिवारी, डॉ. निषा सिंह, हीरावती सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन