{"_id":"63c4492170bd87322456b784","slug":"kabaddi-sultanpur-news-lko666746219-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बरौंसा की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बरौंसा की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के खेल मैदान में रविवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में बरौंसा की टीम ने सेमरी की टीम को 26-17 के अंतर से पराजित किया।
इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल शाहपुर लपटा और बरौंसा के बीच खेला गया। इसमें बरौंसा ने शाहपुर लपटा की टीम को 15-4 के अंतराल से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बेलवारी की टीम के नहीं खेलने से सेमरी की टीम को वॉकओवर के आधार पर फाइनल में प्रवेश मिला। फाइनल मुकाबले में बरौंसा की टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सेमरी टीम पर बढ़त बनाए रखी। बरौंसा की टीम ने 26-17 के अंतराल से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहपुर लपटा के प्रधान जयप्रकाश यादव ने फीता काटकर किया। समापन समारोह पर भाजपा युवा नेता विनय प्रजापति ने दोनों टीमों को ट्राफी व धनराशि भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अथर्व तिवारी ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक हर्षित शुक्ल और विष्णु शुक्ल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।