{"_id":"6599a2478a1c8c0074067bb5","slug":"judo-players-trial-tomorrow-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7869-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जूडो खिलाड़ियों का ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जूडो खिलाड़ियों का ट्रायल कल
Sun, 07 Jan 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार सुबह 11 बजे से पंत स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी नौ जनवरी को मंडल स्तरीय टीम में चयन के लिए अयोध्या के डॉ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम डाभासेमर में ट्रायल देंगे।
मंडलस्तरीय टीम में चयनित खिलाड़ी 19 से 21 जनवरी तक सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने दी।