{"_id":"6ac92e45149665e0110dde0b","slug":"journey-to-mathura-made-easier-direct-bus-service-launched-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-166884-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मथुरा की राह हुई आसान, सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मथुरा की राह हुई आसान, सीधी बस सेवा शुरू
Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मथुरा और वृंदावन धाम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन निगम ने जिले से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों को बस बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। 25 सितंबर से शुरू हुई इस सेवा का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। त्योहारों के बीच बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं के साथ नौकरी और कारोबार के सिलसिले में मथुरा आने-जाने वालों को सहूलियत मिलेगी।
रोडवेज बस अड्डे से बस प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे रवाना होती है। सुल्तानपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ और फिर मथुरा के लिए बस जाती है। मथुरा तक की दूरी 1250 किलोमीटर और किराया 975 रुपये निर्धारित किया गया है।
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एक और बस चलाने की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्ग महिला विमला देवी, श्यामा तिवारी, दुर्गावती, शालिनी और राजकुमारी ने बताया कि इस सुविधा से मथुरा और वृंदावन धाम के दर्शन करना आसान होगा। सीधी बस सेवा मिलने से यात्रा में बस बदलने की परेशानी नहीं होगी और मुफ्त यात्रा की सुविधा से उनका खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
आधार कार्ड दिखाने पर बुजुर्ग महिलाओं का सफर मुफ्त
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि यात्रियों की मांग पर मथुरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने पर रोडवेज बस में किराया नहीं देना होगा।