{"_id":"64e7a6a54a1e95cf170e9c04","slug":"jhanvi-singh-tops-in-solo-singing-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1992-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एकल गायन में जान्ह्वी सिंह अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एकल गायन में जान्ह्वी सिंह अव्वल
Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुलतानपुर। कमला नेहरु इन्स्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन लाल डिग्गी में बृहस्पतिवार को सीबीएसई सहोदया के तहत गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें सीबीएसई के दस स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के एकल गायन में केएनआईसीई लालडिग्गी की जान्ह्वी सिंह ने प्रथम, केएनआईसीई करौंदिया की आन्शी सिंह ने द्वितीय और सनबीम स्कूल की प्रज्ञा कसौधन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह समूह गायन में केएनआईसीई लालडिग्गी की टीम को प्रथम, केएनआईसीई करौंदिया को द्वितीय और महर्षि विद्या मन्दिर को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक अभिषेक शुक्ल व अक्षिता शुक्ला ने घोषित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने किया। इस दौरान संगीत अध्यापक वाईएम राय, सहबा कलीम और प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।