{"_id":"5d54451b8ebc3e6d18103d81","slug":"jashn-e-azadi-today-the-tricolor-will-wave-proudly-sultanpur-news-lko47634025","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ शहर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सरकारी कार्यालय व निजी प्रतिष्ठान रंगी-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। आयोजन को लेकर दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
पुलिस लाइंस में रिहर्सल परेड का आयोजन हुआ। सुबह विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। आठ बजे सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा।
जिले में स्वाधीनता दिवस मनाए जाने को लेकर बुधवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत सभी सरकारी, अर्ध सरकारी भवन व निजी प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी झालरों से सजाए जाते रहे।
शाम होते ही सभी सरकारी, अर्ध सरकारी भवन व निजी प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस लाइंस में रिहर्सल परेड का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विद्यालयों में भी दिन भर आयोजन को लेकर तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिन भर रौनक रही। दुकानों पर तिरंगे की दिन भर बिक्री होती रही। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां पहले ही सौंपी जा चुकी हैं।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि सुबह विद्यालयों से छात्रों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। महान विभूतियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण होगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी व अर्ध सरकारी प्रतिष्ठानों पर झंडारोहण होगा। इसके बाद भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।