फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jan Sangharsh Morcha and Northern Railway celebrated Labor Day

Sultanpur News: जन संघर्ष मोर्चा और नार्दर्न रेलवे ने मनाया मजदूर दिवस

Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Morcha and Northern Railway celebrated Labor Day
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जन संघर्ष मोर्चा और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा ने बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया। तिकोनिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण में सरकारों का रवैया उदासीन है। मजदूर संगठन या तो भंग कर समाप्त कर दिए गए या फिर श्रमिकों को ठेके पर कर दिया गया। इस मौके पर राजेश पाठक, रजनीश सिंह, रिषीकेश पांडेय व मुकेश गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में मई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों को पूर्व में आयोजित रेल श्रमिकों की हड़ताल से उनके परिजनों को असहाय परिस्थितियों से गुजरना पड़ा था। रेलवे में आज भी कई ऐसी श्रेणियां हैं जिनमें मजदूरों को आठ के बजाय 15 घंटे काम करना पड़ रहा है। इस मौके पर वीके मिश्र, केसी मीना, एसके प्रजापति, हिमांशु चौबे, केशव गुप्ता व ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed